अम्बिकापुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। माता राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत नमनाकला के नालापारा क्षेत्र में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता के प्रयासों से क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में क्षेत्र की स्थिति काफी खराब हो जाती थी। कच्ची और जर्जर सड़क के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से क्षेत्रवासी सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता ने बताया कि उनके विशेष आग्रह पर महापौर मंजूषा भगत एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ। अब निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। पार्षद मनोज गुप्ता ने कहा कि वार्ड के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है तथा आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur