Breaking News

अम्बिकापुर@सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : शिव मंदिर देवगढ़ में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

Share

  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है : संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
  • हजारों वर्ष पुरानी आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ पर्व : कलेक्टर अजीत वसंत
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने देखा
  • छत्तीसगढ़ की बौद्धिक विरासत सहेजने वाले पाण्डुलिपि संरक्षकों का किया गया सम्मान


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर देवगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विरासत का गौरव : श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर जनवरी 1026 में हुए हमले के 1000 वर्ष और 1951 में हुए इसके जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होना हमारी सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा, यह हमारे राष्ट्र के गौरव और सांस्कृतिक विरासत की अमरता का उत्सव है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने गुजरात में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विकसित राष्ट्र के निर्माण में परंपराओं का महत्व
विशिष्ट अतिथि लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारे वैभवशाली इतिहास का दर्शन कराता है। भारत आज अपनी पुरानी सभ्यताओं के साथ विश्वगुरु बनने और विकसित राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने इसे हर्ष और स्वाभिमान का समय बताते हुए कहा कि आज पूरे क्षेत्र में आस्था और विश्वास का दीप जल रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यताएं और अतुलनीय संस्कृति हमारी पहचान हैं, जिन्हें धारण करना गौरव की बात है।
धरोहर संरक्षकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर ‘पाण्डुलिपि’ के संरक्षण एवं सर्वे कार्य में जुटे नागरिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में संरक्षकः श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्री शैलेष मिश्रा (झिरमिटी), श्री दिवाकर शर्मा (गोधनपुर), श्री रासबिहारी मिश्र (अम्बिकापुर), श्री महेश्वर शाह (कराकी) एवं श्री साहू शाह (दोरना)। सर्वेयर में श्री श्रीश मिश्र, श्री अनूप किण्डो, श्री गौरव पाठक (अम्बिकापुर), श्री दामोदर सिंह (ट्रेसर) एवं श्री अजीत सिंह कंवर (लूण्ड्रा)। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शिशिकला सिंह, कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम श्री राम राज सिंह, जनपद सीईओ श्री वेदप्रकाश गुप्ता एवं स्थानीय सरपंच-जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@सेठ बसंत लाल मार्ग पर तेजाब से भरा केन गिरा,मची अफरा-तफरी, कुछ देर ठप रहा आवागमन

Share अम्बिकापुर,11 मई 2026 (घटती-घटना)। सेठ बसंत लाल मार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप …

Leave a Reply