अम्बिकापुर,10 मई 2026 (घटती-घटना)। पुलिस उप महानिरीक्षक सरगुजा के निर्देशानुसार जिले की पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को दो घंटे का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के अधिक से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा। प्रशिक्षण में पुलिसिंग, न्यायालयीन प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) को बनाया गया है। आवश्यकता अनुसार विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ एवं अतिथि प्रशिक्षक भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार 10 मई 2026 को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिकायतकर्ता के साथ व्यवहार, शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया, अपराध पंजीबद्ध करने एवं प्रारंभिक जांच से संबंधित नियमों, अपराध में उचित धाराएं लगाने तथा विवरण लेखन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीसीटीवी फुटेज देखने, ष्ठङ्कक्र/हृङ्कक्र सिस्टम की कार्यप्रणाली समझने और थानों में तकनीकी उपयोग को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के थाना प्रभारी सहित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त किए। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार आएगा तथा शिकायतों के निराकरण और अपराध जांच में और अधिक पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur