Breaking News

अम्बिकापुर,@ साइड लेने के विवाद में खूनी झड़प

Share

,चाकू और डंडे से हमला,कई युवक घायल
अम्बिकापुर,10 मई 2026 (घटती-घटना)।
शहर के रानी तालाब मार्ग स्थित प्रकाश हॉस्पिटल के सामने 9 मई की रात साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवकों पर डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में कई युवक घायल हुए हैं। अस्पताल के सामने अचानक हुए इस उत्पात से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। पीडि़त भूमिंदर साहू ने बताया कि मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने पहले स्टिक और डंडों से हमला शुरू किया। इसी दौरान उसके छोटे भाई को बीच-बचाव के लिए बुलाया गया, लेकिन बदमाशों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। हमला इतना अचानक और आक्रामक था कि जान बचाने के लिए युवक इधर-उधर भागते रहे, लेकिन आरोपियों ने दौड़ाकर उनकी पिटाई की। घायलों का कहना है कि घटना के बाद जब वे शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे तो पुलिस ने मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का बताते हुए वहां जाने की सलाह दी। पीडि़तों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में तत्परता नहीं दिखाई, जिससे लोगों में नाराजगी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

Share 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपए के 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

Leave a Reply