Breaking News

अम्बिकापुर@ सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share


यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने का दिया संदेश
अम्बिकापुर,10 मई 2026 (घटती-घटना)।
सीआईसी प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस शाखा बनारस चौक शाखा में सडक सुरक्षा, नशामुक्ति एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों और बीमा सलाहकारों को यातायात नियमों एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभय तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि मंगल पाण्डेय उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत शाखा के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। शाखा प्रबंधक संतोष सोनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि सडक सुरक्षा और नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूकता बेहद जरूरी है। उपनिरीक्षक अभय तिवारी ने सडक दुर्घटनाओं के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी हादसों का बड़ा कारण बन रही है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं नियमों का पालन करे और दूसरों को भी जागरूक करे।
विशिष्ट अतिथि मंगल पाण्डेय ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं की प्रमुख वजहों में शामिल है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, इसकी लत लगने के कारण और इससे होने वाली सामाजिक व पारिवारिक हानियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरगुजा पुलिस एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान की गतिविधियों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में व्यक्तित्व विकास पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अनुशासित जीवनशैली,यातायात नियमों का पालन और नशामुक्त रहन-सहन व्यक्ति के व्यक्तित्व को बेहतर बनाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष सोनी, सौरभ गुप्ता, अजय गुप्ता,अनमोल सोनी,भीमशंकर तिवारी,महेश गुप्ता, शिखा मंडल,सौरभ ठाकुर,दीपाली,चंदना देवांगन,अशोक पन्ना सहित शाखा के अधिकारियों एवं बीमा सलाहकारों का योगदान रहा।


Share

Check Also

जशपुरनगर@मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

Share 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपए के 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

Leave a Reply