-संवाददाता-
खड़गवां,11 मई 2026 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत मंगोरा में अवैध गांजा खेती का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, खड़गवां पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी सर्वजीत सिंह की बाड़ी से 36 नग गांजे के पौधे बरामद किए गए हैं,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गांजे के पौधों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार गांजे के पौधे काफी समय से लगाए गए थे और उनकी नियमित देखरेख भी की जा रही थी,बताया जा रहा है कि पौधों को खेत और आसपास के क्षेत्र में इस तरह छिपाकर लगाया गया था ताकि किसी को आसानी से संदेह न हो, लेकिन मामला उजागर होते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है,इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेती किसके संरक्षण में चल रही थी और इतने दिनों तक प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लगी, वहीं यह आशंका भी जताई जा रही है कि क्षेत्र में गांजा खेती का कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है,पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है,मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है,इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं पुलिस की आगे की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं,माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur