Breaking News

अम्बिकापुर@ निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का शुभारंभ

Share


जरूरतमंदों को प्रत्येक माह मिलेगा निःशुल्क कानूनी परामर्श : सिसोदिया
अम्बिकापुर,09 मई 2026 (घटती-घटना)।
भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यानंद मिश्रा ने फीता काटकर किया। अंबिकापुर में आयोजित इस शिविर को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और कानूनी जानकारी पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ का यह प्रयास जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जरूरतमंद लोगों को प्रत्येक माह निःशुल्क कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा के जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय ने बताया कि आमजन,गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के दूसरे एवं तीसरे शनिवार को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न सामाजिक एवं विधिक विषयों से संबंधित समस्याओं पर लोगों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस दौरान भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह, रूपेश दुबे, रिंकू वर्मा, मनोज कंसारी, धनंजय मिश्रा, पीयूष त्रिपाठी, संजीव सेठ, अरविंद कनौजिया, अमरेंद्र गुप्ता, विवेक पांडे, आशा जायसवाल, दीक्षा अग्रवाल, अजय सोनी, निरंजन रॉय, राम प्रवेश पांडेय, जातीन परमार, नलिनी पांडेय, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply