Breaking News

सूरजपुर@ डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना

Share


विश्रामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सक्रिय रहेगी सेवा,जल्द जिले को मिलेंगी 12 और गाडि़यां
सूरजपुर जिले में डॉयल 112 सेवा का ट्रायल शुरू
सूरजपुर,0९ मई 2026(घटती-घटना)।
जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक तेज, प्रभावी एवं आमजन के लिए सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, दुर्घटना, आपात स्थिति अथवा किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए अब लोगों को त्वरित मदद उपलब्ध कराने हेतु जिले में डॉयल 112 सेवा का ट्रायल प्रारंभ कर दिया गया है, सी-4 रायपुर से जिले को प्रारंभिक ट्रायल के लिए डॉयल 112 का एक वाहन प्राप्त हुआ है, जिसका कोड विश्रामपुर-अरपा-1 रखा गया है, यह वाहन विश्रामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन लगातार सक्रिय रहकर लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराएगा, शुक्रवार 08 मई 2026 को जिले के डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन परिसर में डॉयल 112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि डॉयल 112 सेवा शुरू होने से पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम पहले से अधिक मजबूत होगा और पीडि़तों को समय पर सहायता मिल सकेगी,उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के लिए डॉयल 112 की 12 और गाडि़यां प्राप्त होंगी, जिसके बाद पूरे जिले में यह सेवा सुचारू रूप से संचालित की जाएगी, उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं, आपराधिक घटनाओं तथा आपात स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय को काफी कम किया जा सकेगा, इससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी,कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अनूप एक्का, रीना नीलम कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे, पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि डॉयल 112 सेवा शुरू होने से आम लोगों को त्वरित सहायता मिलेगी और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply