Breaking News

सूरजपुर@ शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सूरजपुर पुलिस सख्त

Share


219 मामलों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोर्ट ने लगाया 20 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना
सूरजपुर,09 मई 2026(घटती-घटना)।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है,पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है,डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक कुल 25,369 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है, इन मामलों में पुलिस ने 86 लाख 65 हजार 200 रुपये का समन शुल्क वसूल किया है।
शराब पीकर वाहन चलाने पर 219 मामलों में बड़ी कार्रवाई…
पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है,अब तक ऐसे 219 प्रकरणों में वाहन जप्त कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, इन मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालकों पर कुल 20 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बनता है, इसी कारण ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरती जा रही है।
कर्मा चौक और अग्रसेन चौक में चेकिंग के दौरान पकड़े गए चालक
इसी क्रम में 6 और 7 मई 2026 को यातायात प्रभारी द्वारा कर्मा चौक और अग्रसेन चौक में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया,चेकिंग के दौरान इनोवा वाहन क्रमांक ष्टत्र 13 ्रश्व 1810 तथा पिकअप वाहन क्रमांक ष्टत्र 15 ष्टङ्घ 6344 के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए,पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से इनोवा चालक पर 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर भी कार्रवाई
यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई केवल शराब पीकर वाहन चलाने तक सीमित नहीं है, जिले में अब तक बिना हेलमेट वाहन चलाने के 2,250 प्रकरण तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के भी 2,250 प्रकरण दर्ज किए गए हैं,पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर सख्ती भी जरूरी है।
लाइसेंस निरस्तीकरण की भी कार्रवाई
सूरजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ केवल जुर्माना ही नहीं बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी कराई जा रही है, पुलिस का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
सूरजपुर पुलिस की अपील
सूरजपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब सेवन के बाद वाहन चलाने से बचें, पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़ा विषय है और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करे, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क हादसों को रोकने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, इस अभियान में जिले के सभी थाना एवं चौकी की पुलिस टीमों ने सक्रिय और समन्वित भूमिका निभाई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान,कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई,संगठन विस्तार और जनसंपर्क …

Leave a Reply