Breaking News

अम्बिकापुर@ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सजे 43 नए घर-आंगन

Share

….
राजमोहनी भवन में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल,नवदम्पत्तियों को दिया सुखद जीवन का आशीर्वाद
बेटियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है साय सरकार : राजेश अग्रवाल
अम्बिकापुर,08 मई 2026 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण,सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज अंबिकापुर स्थित राजमोहनी भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए और 43 नवविवाहित जोड़ों को सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों,वैदिक मंत्रोच्चार और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं। मंत्रोच्चार, फेरे,सिंदूरदान और वरमाला की रस्मों के साथ नवदम्पत्तियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। शहनाइयों की गूंज,बैंड-बाजों की मधुर धुन और पुष्प वर्षा के बीच पूरा परिसर उल्लास और आत्मीयता से सराबोर दिखाई दिया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव किसी भी परिवार की खुशियों में बाधा न बने। श्री अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसी योजनाएं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, अनावश्यक खर्चों को कम करने तथा समाज में समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को संबोधित करते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं,बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का पवित्र मिलन होता है। आपसी विश्वास, प्रेम, सम्मान और सहयोग ही सफल वैवाहिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर सभी के जीवन को सुख, समृद्धि,स्वास्थ्य और पारिवारिक सौहार्द से परिपूर्ण करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण,बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है,जिनका लाभ प्रदेश के लाखों परिवारों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत आत्म सम्मान और मजबूती के साथ कर सकें।


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवदंपत्तियों ने लिए सात फेरे,लुण्ड्रा विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। विधायक श्री मिंज ने सभी नवदंपत्तियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की गरिमा हैं और शासन बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए की सहायता राशि भी वितरित की गई। विवाह समारोह में ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों एवं फूलों की वर्षा के बीच उत्सवी माहौल बना रहा। वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अजिरमा में 25 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत अजिरमा के बंगालीपारा …

Leave a Reply