Breaking News

अम्बिकापुर@ भीषण गर्मी में राहत

Share

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुरू किया सार्वजनिक प्याऊ
अम्बिकापुर,08 मई 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा के जिला संयोजक श्री जन्मेजय पांडेय के नेतृत्व में आमजन, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ 8 मई 2026 को दोपहर 3 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर के मुख्य द्वार के समीप किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं न्यायालय आने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी, श्रीमती अरुणा सिंह जी, श्री विनोद हर्ष जी, श्री निश्चल प्रताप सिंह, श्री धनंजय मिश्रा, श्री संजीव सेठ सोनी, श्री अरविंद कनौजिया एवं श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के समय आमजन की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ यह पहल की गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अजिरमा में 25 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत अजिरमा के बंगालीपारा …

Leave a Reply