Breaking News

अम्बिकापुर@ फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती

Share


शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण,
बतौली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
अम्बिकापुर,07 मई 202६ (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर बतौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर सरगुजा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता की वर्ष 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से बतौली निवासी विक्रम सिंह से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी विक्रम सिंह ने युवती से विवाह करने और पत्नी बनाकर रखने का भरोसा दिलाया।
शादी का वादा कर घर ले गया,बनाया शारीरिक संबंध
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर 2022 को आरोपी उसे अपने साथ घर ले गया,जहां उसके मना करने के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी लगातार उसे शादी का भरोसा देता रहा और इसी भरोसे का फायदा उठाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2022 से लेकर 2025 तक लगातार विवाह का प्रलोभन देकर उसका दैहिक शोषण किया। इस दौरान दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा।
गर्भवती होने पर दवा देकर कराया गर्भपात
मामले में एक गंभीर आरोप यह भी सामने आया है कि मई 2025 में पीडि़ता गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी विक्रम सिंह ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीडि़ता का कहना है कि वह लगातार आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाती रही, लेकिन वर्ष 2026 आते-आते आरोपी ने उससे बातचीत बंद कर दी और विवाह करने से साफ इंकार कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सरगुजा के बाद अब बस्तर की बारी?

Share अंचल ओझा का उद्योग और खनन विस्तार पर बड़ा सवाल‘विकास के नाम पर प्रकृति,संस्कृति …

Leave a Reply