-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 मई 2026 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), बायो-इन्फॉर्मेटिक्स और विधिक क्षेत्र में एआई के उपयोग पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में कुलपति प्रो. राजेन्द्र लाकपाले की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. सुशील कश्यप,डॉ. समन नारायण उपाध्याय, डॉ. अमृता कुमारी पाण्डा तथा कंप्यूटर साइंस विभाग की छात्रा फिया ने अपना प्रस्त ने प्रस्तुतीकरण दिया। डॉ. सुशील कश्यप ने परप्लेक्सिटी,टर्निटिन जैसे शोध टूल्स की जानकारी देते हुए कहा कि आज एआई के माध्यम से डाटा विश्लेषण और शोध कार्य आसान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि सहयोगी तकनीक है, जो रचनात्मकता और कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur