Breaking News

रायपुर@मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल

Share


9 करोड़ 45 लाख की लागत से होगा निर्माण,छत्तीसगढ़-झारखंड-ओडिशा की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
रायपुर,07 मई 2026 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना की सौगात मिली है। राज्य शासन ने वर्ष 2025-26 के बजट अंतर्गत कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
यह सड़क मार्ग छत्तीसगढ़,झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से तीनों राज्यों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और निर्बाध हो सकेगा। साथ ही व्यापार,परिवहन,शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में इस मार्ग पर स्थित सकरा पुल बरसात के मौसम में लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाता था। श्री नदी में जलस्तर बढ़ने पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता था, जिससे ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ती थी। क्षेत्रवासी लंबे समय से यहां उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण से हजारों लोगों को सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा प्राप्त होगी।
विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा पुल
क्षेत्रवासियों का मानना है कि श्री नदी पर बनने वाला यह उच्च स्तरीय पुल जशपुर जिले के लिए विकास का नया द्वार साबित होगा। इससे दूरस्थ अंचलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह परियोजना न केवल परिवहन सुविधा को मजबूत करेगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सरगुजा के बाद अब बस्तर की बारी?

Share अंचल ओझा का उद्योग और खनन विस्तार पर बड़ा सवाल‘विकास के नाम पर प्रकृति,संस्कृति …

Leave a Reply