Breaking News

सोनहत (कोरिया) @ सोनहत के आसमान में मंडराता रहस्य

Share

कम ऊंचाई पर उड़ते चार्टर्ड प्लेन ने बढ़ाई धड़कनें,चर्चाओं का बाजार गर्म
सोनहत (कोरिया),07 मई 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र सोनहत में पिछले कुछ दिनों से आसमान में एक छोटा चार्टर्ड प्लेन कौतूहल का विषय बना हुआ है, यह विमान क्षेत्र के ऊपर काफी कम ऊंचाई पर लगातार चक्कर लगा रहा है,जिसे लेकर ग्रामीणों और स्थानीय बुद्धिजीवियों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। घने जंगलों और पहाडि़यों से घिरे इस शांत इलाके में अचानक शुरू हुई इस हवाई गतिविधि ने लोगों के बीच बेचैनी और उत्सुकता दोनों पैदा कर दी है।
ग्रामीण इलाकों में चर्चा है कि यह विमान किसी बड़ी निजी कंपनी, संभवतः अडानी अथवा अन्य ग्रुप के किसी आगामी प्रोजेक्ट से संबंधित सर्वे के लिए भेजा गया है। लोग इसे नए कोयला ब्लॉक या खनिज संपदा की खोज से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं,एक पक्ष का मानना है कि यह केंद्र या राज्य सरकार की किसी विशेष योजना (जैसे डिजिटल लैंड सर्वे या वन संरक्षण) के लिए किया जा रहा हवाई सर्वेक्षण हो सकता है। फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर इस विमान की पहचान और इसके उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे कयासों का दौर जारी है।
आखिर क्या हो सकता है यह विमान?
कुछ जानकारों से बात करने पर उन्हनो सम्भावना जाहिर करते हुए कहा कि सोनहत जैसे भूगर्भीय रूप से समृद्ध और संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि के पीछे खनिज सर्वेक्षण से सम्बंधित कुछ हो सकता है।
एरोमैग्नेटिक खनिज सर्वेक्षण
कोरिया जिला खनिज संसाधनों से भरपूर है, अक्सर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण या निजी कंपनियां जमीन के भीतर दबे कोयले या अन्य कीमती खनिजों का पता लगाने के लिए यह सर्वे करती हैं, विमान का कम ऊंचाई पर बार-बार घूमना इस बात का संकेत देता है कि वह किसी विशेष ग्रिड या पैटर्न के आधार पर डेटा एकत्र कर रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सरगुजा के बाद अब बस्तर की बारी?

Share अंचल ओझा का उद्योग और खनन विस्तार पर बड़ा सवाल‘विकास के नाम पर प्रकृति,संस्कृति …

Leave a Reply