आवागमन पूरी तरह सुचारू रूप से जारी
जशपुरनगर,06 मई 2026 (घटती-घटना)। आरा की मुख्य सड़क पर तूफान के कारण गिरे पेड़ को हटा दिया गया है। जशपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जैसे ही प्रशासन को पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल मौके पर टीम भेजकर पेड़ को हटा दिया गया और मार्ग को सुचारू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति अधिक समय तक नहीं रही और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। वर्तमान में उक्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा अथवा प्राकृतिक कारणों से उत्पन्न किसी भी बाधा को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान किया जाता है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुविधा सर्वोपरि है और ऐसी परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur