सूरजपुर/भैयाथान,06 मई 2026 (घटती-घटना)। ग्राम डबरीपारा (खुटरा पारा) में सोमवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महायज्ञ का अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ शुभारंभ हुआ,आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लिए सम्मिलित हुईं। गांव भ्रमण कर भरा गया जल- कलश यात्रा मुख्य यजमानों के गृह निवास से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कोठाडाड़ तालाब पहुंची, वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर पुनः कथा स्थल तक लाया गया, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।
कथा व्यास का स्वागत- इस नौ दिवसीय महायज्ञ में कथा वाचक पंडित रविन्द्र महाराज (खड़गवा वाले) अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को भागवत रसपान करा रहे हैं,कथा के प्रथम दिन महाराज जी ने भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
मुख्य श्रोता एवं आयोजक-इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के मुख्य श्रोता फेकूप्रसाद साहू – कबूतरी साहू एवं शिवनारायण साहू – इंद्रावती साहू हैं, कार्यक्रम को सफल बनाने में साहू परिवार सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु जुटे हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur