,कोर्ट ने लगाया 11 हजार जुर्माना
चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश,मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि,वाहन भी जब्त
बतौली (सरगुजा),06 मई 2026 (घटती-घटना)। देवरी रोड पर पुलिस की नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को शराब के नशे में वाहन चलाना भारी पड़ गया। मामले में न्यायालय ने आरोपी पर 11,000 का अर्थदंड लगाया है। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा देवरी रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान TVS अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15EG 3203 का चालक सोनू कुमार (29 वर्ष), निवासी उरदरा, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा, शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक ने रुकने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को पकड़ लिया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 3/181 एवं 29/194(ष्ठ) के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद चालक का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया, जिसमें उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के बाद 5 मई 2026 को माननीय न्यायालय ने आरोपी चालक पर 11,000 का अर्थदंड लगाया।
थाना प्रभारी की भूमिका अहम : इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur