भीठी के पास हादसा,एक घंटे तक हाईवे बंद रेस्क्यू के बाद ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
अम्बिकापुर,06 मई 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के भीठी के पास एनएच-130 पर बुधवार को दो हाईवा वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, एक हाईवा ने दूसरे हाईवा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे आगे वाला वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में एक हाईवा का चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया। रेस्क्यू के लिए क्रेन और ट्रेलर वाहन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण एनएच-130 पर करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सडक के दोनों ओर यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur