Breaking News

अम्बिकापुर,@ नदी में नहाने गए चाचा-भतीजे की डूबकर मौत

Share


एक किशोर बचा,मेंड्राकला की खर्रा नदी में हादसा
अम्बिकापुर,05 मई 2026 (घटती-घटना)।
अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम मेंड्राकला की खर्रा नदी में नहाने के दौरान चाचा-भतीजे की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक मायापुर निवासी 17 वर्षीय उज्ज्वल भारती मंगलवार दोपहर अपने दोस्त समर्थ सोनी (17) को फोन कर नदी में नहाने के लिए बुलाया। समर्थ अपने 8 वर्षीय भतीजे के साथ मेंड्राकला स्थित खर्रा नदी पहुंचा। उज्ज्वल के साथ उसका 19 वर्षीय चाचा अमन कुमार, जो उत्तर प्रदेश से घूमने आया था, भी मौजूद था।
बचाने गए तो तीनों डूबने लगे : नहाने के दौरान अमन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उज्ज्वल और समर्थ आगे बढ़े, लेकिन तीनों ही गहराई में फंसकर डूबने लगे। किनारे खड़े मासूम ने शोर मचाया, तब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह समर्थ को बाहर निकाल लिया, जबकि उज्ज्वल और अमन की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम के लिए : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद गांव में भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share 4 वर्षों तक संबंध बनाकर शादी से किया इंकार कोतवाली पुलिस ने भेजा न्यायिक …

Leave a Reply