Breaking News

अम्बिकापुर@ मामूली विवाद में मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Share

,जिला बदर की तैयारी
अम्बिकापुर,05 मई 2026 (घटती-घटना)।
मामूली विवाद में गाली-गलौज और मारपीट कर युवक को घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस के अनुसार,2 मई 2026 को नमनाकला निवासी पंकज शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी मनीष अंबष्ट और रानू पांडेय के साथ गांधी चौक स्थित एक पान दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान गुटखा थूकने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अनिकेत त्रिपाठी अपने साथियों मजहर खान,जय सोनी और ओम सोनी के साथ पहुंचा और सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में पंकज शुक्ला के सिर में चोट आई। प्रकरण में थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 278/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पीडि़त का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने 5 मई 2026 को दबिश देकर मुख्य आरोपी मजहर खान (निवासी इमलीपारा, अंबिकापुर) को रसूलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो नाबालिगों को भी पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 129 के तहत गुंडा बदमाश फाइल खोल दी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस द्वारा जिला बदर की कार्रवाई भी पृथक रूप से की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक कृष्णा यादव, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, एएसआई अदीप सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply