Breaking News

पीजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने मनोज गुप्ता

Share


प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद तीन महाविद्यालयों में नियुक्तियां,कलेक्टर ने जारी किया आदेश
अम्बिकापुर,05 मई 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले में महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के पश्चात कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत द्वारा आदेश जारी करते हुए यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, संभाग के सबसे बड़े शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में मनोज गुप्ता (पार्षद,माता राजमोहनी देवी वार्ड) को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शासकीय कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर एवं स्वामी आत्मानंद विज्ञान महाविद्यालय अंबिकापुर में भी जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। प्रशासन का कहना है कि इन नियुक्तियों से महाविद्यालयों के संचालन एवं विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply