Breaking News

अम्बिकापुर @ घंघरी-रुखपुर में 3 करोड़ के ऐनीकट बांध का भूमिपूजन

Share

,

जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,सिंचाई सुविधा बढ़ने से किसानों को होगा लाभ
अम्बिकापुर,05 मई 2026 (घटती-घटना)।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1 के अंतर्गत घंघरी-रुखपुर में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऐनीकट बांध का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस परियोजना की मांग की जा रही थी,जिसके पूर्ण होने पर अब कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,विधायक प्रबोध मिंज एवं जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ऐनीकट बांध का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा,भूजल स्तर में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी जल स्रोत उपलब्ध होगा। उन्होंने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया। विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होना संतोष का विषय है। इस परियोजना से सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी और जल संकट की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। इससे खेती में सुविधा बढ़ेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमानंद तिग्गा,परसा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, मनीष ली,युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश मंडल, रोहन मंडल, राजेश राजवाड़े,दिलीप केशरी,उपसरपंच रवि पैंकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share 4 वर्षों तक संबंध बनाकर शादी से किया इंकार कोतवाली पुलिस ने भेजा न्यायिक …

Leave a Reply