पटना/कोरिया,05 मई 2026(घटती-घटना)। पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में नगर पंचायत पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया,आदर्श चौक से शुरू हुआ विजय जुलूस ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा,कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना दिया,जुलूस के दौरान व्यापारियों और आम जनता को मिठाई बांटकर जीत की बधाई दी गई।
नगर भ्रमण में दिखा उत्साह, गुलाल और नृत्य से सजा माहौल
नगर भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए,कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गुलाल खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया, पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया, जहां हर वर्ग के लोग इस जश्न में शामिल होते दिखाई दिए।
प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे,प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता रविशंकर शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह,मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव,योगेंद्र मिश्रा,महामंत्री सत्यम साहू,सच्चिदानंद द्विवेदी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पप्पू साहू,गणेश यादव,विनोद साहू,रेखा वर्मा, वर्षा साहू,प्रियंका सोनी,राकेश गुप्ता,श्रीराम राजवाड़े,सुनील सिंह,सुरेंद्र कुशवाहा, रमेश पोया,अमित सिंह,भरत देवांगन,तुलाचंद गुप्ता, जय राजवाड़े,अर्पित वर्मा,अंशु देवांगन, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनता से जुड़ाव का संदेश
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं,बल्कि जनता के विश्वास और विकास के प्रति समर्थन का प्रतीक है,पटना नगर में निकला यह विजय जुलूस भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती को दर्शाता है,ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ मनाया गया यह जश्न पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur