Breaking News

अम्बिकापुर@यूजीसी-जेआरएफ में चयन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन

Share


जैव प्रौद्योगिकी के छात्र बजरंग
देवांगन को मिली पीएचडी फेलोशिप


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 मई 2026 (घटती-घटना)। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के छात्र बजरंग देवांगन का प्रतिष्ठित यूजीसी-जेआरएफ फेलोशिप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त किया है। कुलपति प्रो. राजेन्द्र लकपाले ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को मजबूत करती है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर ऐसी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करें। कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने भी इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। बजरंग देवांगन जैव प्रौद्योगिकी विषय में पीएचडी करेंगे। उनका शोध कार्य डॉ. अमृता कुमारी पांडा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। शोध का विषय पादप वृद्धि प्रोत्साहक सूक्ष्मजीवों से तैयार जैव-फॉर्मुलेशन का टमाटर और मिर्च फसलों पर प्रभाव का अध्ययन है। यह शोध सरगुजा क्षेत्र की मिट्टी में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा।


Share

Check Also

कोरिया@ कोरिया पैलेस से जुड़े महिपाल सिंह राणावत बने RHS के राजस्थान उपाध्यक्ष

Share कोरिया,04 मई 2026 (घटती-घटना)। राजस्थान की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने …

Leave a Reply