अम्बिकापुर,04 मई 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले में चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान विकासखण्ड बतौली में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर पूर्व तहसीलदार को नोटिस जारी करने अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक को निर्देश दिए। उन्होंने मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में प्रगणकों से लगातार सम्पर्क में रहें, एसडीएम एवं तहसीलदार स्वयं फील्ड पर जाकर मॉनिटरिंग करें। यह कार्य पूर्ण गंभीरता एवं सटीकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सही जानकारी दर्ज की जाए, कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें।
बैठक में पूर्व बैठक एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के प्रगति की समीक्षा की गई तथा क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। इस दौरान जनदर्शन,जन चौपाल,जन शिकायत,पीजी पोर्टल आदि पर समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur