Breaking News

अम्बिकापुर@जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की मौत

Share


संकल्प अस्पताल में हादसा,इलाज के दौरान तोड़ा दम

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 मई 2026 (घटती-घटना)। शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित संकल्प अस्पताल में कार्यरत एक महिला सुरक्षा गार्ड की जनरेटर में दुपट्टा फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार,दर्रीपारा निवासी अनिषा तिग्गा (26) संकल्प अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थी। 2 मई को मौसम खराब होने के दौरान वह जनरेटर में डीजल का स्तर जांचने गई थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा जनरेटर के पंखे में फंस गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण लगातार उपचार किया गया,लेकिन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने जताई संवेदना : अस्पताल प्रबंधन ने घटना पर दःुख जताते हुए मृतका के परिजनों को सहायता देने की बात कही है। प्रबंधन के अनुसार,परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर अस्पताल में नौकरी दी जाएगी। साथ ही,मृतका की बेटी की पढ़ाई के लिए संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सहयोग किया जाएगा। भविष्य में वयस्क होने पर बच्ची को भी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर देने की बात कही गई है।


Share

Check Also

कोरिया@ कोरिया पैलेस से जुड़े महिपाल सिंह राणावत बने RHS के राजस्थान उपाध्यक्ष

Share कोरिया,04 मई 2026 (घटती-घटना)। राजस्थान की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने …

Leave a Reply