जांच में 139 मि्ंटल चावल की कमी, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
अम्बिकापुर,23 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शासकीय राशन गबन के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोसायटी संचालिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर करीब 5 लाख 51 हजार रुपए के गबन का आरोप है। जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग के अधिकारी शिव कुमार मिश्रा ने 11 मार्च को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001032, महामाया वार्ड में 139.49 मि्ंटल चावल का व्यपवर्तन पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 5,51,112 रुपए आंकी गई।
दुकान का संचालन मार्च 2015 से समवृद्ध स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा द्वारा किया जा रहा था। इसकी अध्यक्ष शोभा सिंह विक्रेता के रूप में कार्यरत थीं। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। साक्ष्य मिलने पर शोभा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक के.के. यादव, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, महिला आरक्षक किरण अमलावती, आरक्षक लालभुवन व दीपक पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur