Breaking News

मनेंद्रगढ़@ महिला आरक्षण पर भाजपा की नीयत बेनकाब

Share

,
तत्काल लागू करने की मांग तेज : कांग्रेस
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की महिला आरक्षण नीति और परिसीमन के मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में भ्रम फैलाकर इसे लागू करने में अनावश्यक देरी कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के बजाय परिसीमन से जोड़कर इसे टालना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नई जनगणना होने वाली है,तो पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों किया जा रहा है। कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की पक्षधर रही है और इसे बिना देरी लागू किया जाना चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने में कांग्रेस का इतिहास मजबूत रहा है।
पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं को आरक्षण दिलाने का काम कांग्रेस सरकारों ने किया,जबकि भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। जिला महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में देरी महिलाओं के साथ अन्याय है। यदि सरकार चाहे तो वर्तमान सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू किया जा सकता है। कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी मजबूती से खड़ी है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर केवल दिखावा कर रही है। परिसीमन का बहाना बनाकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस महिलाओं के अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर महिला आरक्षण को जटिल प्रक्रिया से जोड़कर आम जनता को भ्रमित कर रही है।
कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर रहेगी। ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि गांव स्तर पर महिलाएं आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं,ऐसे में महिला आरक्षण को टालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस हमेशा से ग्रामीण महिलाओं की आवाज रही है और आगे भी उनके हक के लिए लड़ती रहेगी।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह विरोधाभासी हैं। एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर महिला आरक्षण को लागू करने में टालमटोल की जा रही है, जो स्पष्ट रूप से उनकी नीयत पर सवाल खड़ा करता है। जिला महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती है तो तत्काल निर्णय लेकर इसे लागू करे, अन्यथा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनआंदोलन तेज करेगी। इस अवसर पर बलबीर सिंह, चुनूं त्रिपाठी एवं सुरेन्द्र पाल मखीजा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि महिला आरक्षण को लेकर किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है और यदि सरकार शीघ्र निर्णय नहीं लेती है, तो कांग्रेस जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply