Breaking News

मनेंद्रगढ़@ लापरवाही ने ली जान

Share

  • डी.वी. प्रोजेक्ट कंपनी पर एफआईआर और मुआवजे की माँग…
  • कांग्रेस ने दी चक्काजाम और घेराव की चेतावनी
  • परसगढ़ी हादसे से आक्रोश :
  • मृतक परिवार को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी कांग्रेस


मनेंद्रगढ़,19 अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
ग्राम पंचायत परसगढ़ी तिराहे के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में लगी डी.वी. प्रोजेक्ट कंपनी के पानी टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है।
थाने पहुँचे दिग्गज नेता,प्रशासन को अल्टीमेटम-घटना की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल थाने पहुँचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की। साथ ही, मनेंद्रगढ़ एसडीएम से फोन पर चर्चा कर प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि न्याय प्रक्रिया में देरी हुई,तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
कांग्रेस की प्रमुख माँगेंः- एफआईआर दर्ज होः डी.वी. प्रोजेक्ट के वाहन चालक,कंपनी प्रबंधन और संबंधित लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
उचित मुआवजा : मृतक के परिजनों को तत्काल सम्मानजनक और न्यायोचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
कड़ी निगरानी : निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की गति और परिचालन पर सख्त प्रशासन निगरानी रखे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
आंदोलन की चेतावनी-कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो होने वाले व्यापक जनआंदोलन और घेराव की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इनका कहना है…


यह मात्र एक हादसा नहीं, बल्कि प्रबंधन की लापरवाही से की गई हत्या है। निर्माण कंपनियाँ नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही हैं और प्रशासन मौन है। यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। ‘
गुलाब कमरों,पूर्व विधायक (भरतपुर-सोनहत)


निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है,जिसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है,मृतक परिवार को न्याय मिलने तक हम शांत नहीं बैठेंगे। प्रशासन की ढिलाई पर थाना और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। ‘
रमेश सिंह,विधायक प्रत्याशी (मनेंद्रगढ़)


Share

Check Also

राजपुर@ प्रधानमंत्री आवास को मनरेगा मजदूरी भुगतान

Share ,मुख्यमंत्री आवास हितग्राहियों को अब तक नहीं मिली 23 हजार की राशिराजपुर,19 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply