Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@लू के आसार : सरगुजा में तापमान 41 डिग्री,बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई चिंता

Share

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा,डॉक्टरों ने जारी की सावधानी की सलाह

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी अब चिंता का कारण बनती जा रही है। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के चलते सरगुजा संभाग में तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 23.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है,जिससे लू चलने की स्थिति बन सकती है। शहर में सुबह 10 बजे के बाद ही धूप तीखी हो जाती है। दोपहर में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री था,वहीं एक दिन में ही यह 41 डिग्री तक पहुंच गया। कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण बाजार में ठंडे पेय और फलों की मांग बढ़ गई है। तरबूज,खीरा,ककड़ी,लस्सी और गन्ना जूस की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।
स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर,अलर्ट जारी : गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पडऩे लगा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलें। जरूरी काम सुबह या शाम को ही करें और दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें।
चेहरा ढंककर निकल रहे लोग : धूप से बचने के लिए लोग गमछा, तौलिया और स्कार्फ का इस्तेमाल कर रहे हैं। सडक पर निकलते समय अधिकतर लोग चेहरा ढंककर ही बाहर जा रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी : मौसम वैज्ञानिक एस.के. मंडल के अनुसार, अगर तापमान में 2 डिग्री की और बढ़ोतरी होती है, तो क्षेत्र में लू चलने लगेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पवन तिवारी आत्महत्या केस की जांच पर उठा सवाल,राजेश सिंह सिसोदिया ने आईजी से की निष्पक्ष विवेचना की मांग

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के चर्चित पवन तिवारी आत्महत्या प्रकरण में एक बार …

Leave a Reply