Breaking News

सूरजपुर@ विधिक जागरूकता कार्यक्रम

Share

छात्रों को अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी
सूरजपुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय सूरजपुर आनंद प्रकाश वारियाल ने की, कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीश एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
पॉक्सो एक्ट की गंभीरता से कराया अवगत- कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री वारियाल ने POCSO Act 2012 के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने छात्रों को इस अधिनियम के अंतर्गत आने वाले अपराधों, साक्ष्य संकलन प्रक्रिया एवं न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। साथ ही उदाहरणों के माध्यम से इसके दुष्परिणामों से भी अवगत कराया।
मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर जोर-उन्होंने Information Technology Act 2000 के तहत डिजिटल व्यवहार की जिम्मेदारी समझाते हुए कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए,उन्होंने बताया कि ऑनलाइन की गई गतिविधियां छुपती नहीं हैं, इसलिए इसका उपयोग केवल सकारात्मक कार्यों और सीखने के लिए ही करें।
निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी-Legal Services Authorities Act 1987 के तहत मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी न्याय पाने के हकदार हैं। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर से लेकर Supreme Court of India तक विधिक सेवा प्राधिकरण सहायता प्रदान करते हैं, उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या में निराश न हों और नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क करें।
मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों पर विशेष जोर- Motor Vehicles Act 1988 के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन बीमा को अनिवार्य बताया, उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन न केवल कानूनी अपराध है,बल्कि इससे गंभीर आर्थिक और शारीरिक नुकसान भी हो सकता है।
छात्रों-शिक्षकों ने पूछे सवाल– कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने कानून से जुड़े कई प्रश्न पूछे,जिनका न्यायाधीश ने सरल और स्पष्ट भाषा में जवाब दिया।
संचालन और आभार-कार्यक्रम का संचालन लेक्चरर विवेक मेहता ने किया, जबकि लेक्चरर अवधेश ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य एन. योगेश, शिक्षकगण एवं पैरालीगल वॉलंटियर्स सत्य नारायण और उमेश कुमार रजवाड़े उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां अटैच

Share रायपुर,18 अप्रैल २0२6। एसीबी ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित …

Leave a Reply