Breaking News

सूरजपुर@ लटोरी में 15 दिवसीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू

Share


,खिलाडि़यों को निखारने की पहल
सूरजपुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम लटोरी में 15 दिवसीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है, यह शिविर 17 अप्रैल 2026 से 31 अप्रैल 2026 तक लटोरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है,जिसका संचालन अमेच्योर वॉलीबॉल संघ सूरजपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
खिलाडि़यों को दी जा रही आधुनिक प्रशिक्षण की सुविधा
इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाडि़यों को वॉलीबॉल खेल की बुनियादी तकनीकों से लेकर उन्नत कौशल तक की जानकारी दी जा रही है,प्रशिक्षकों द्वारा बेसिक स्किल डेवलपमेंट,एडवांस तकनीक, मैच प्रैक्टिस और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि खिलाडि़यों की खेल प्रतिभा को बेहतर ढंग से निखारा जा सके।
जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं
अमेच्योर वॉलीबॉल संघ सूरजपुर के जिला अध्यक्ष अजय गोयल ने बताया कि सूरजपुर जिले में वॉलीबॉल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं,यहां के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,स्कूल और कॉलेज स्तर से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं,उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर से खिलाडि़यों को मजबूत आधार मिलेगा और वे उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकेंगे।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल
संघ के जिला सचिव रामश्रृंगार यादव ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है,उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाडि़यों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में सूरजपुर की एक मजबूत टीम तैयार हो सके।
अभिभावकों से बच्चों को खेल से जोड़ने की अपील-जिला कोषाध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आसपास के क्षेत्रों के खिलाडि़यों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की है, उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ें, क्योंकि खेल न केवल करियर का माध्यम है बल्कि अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त साधन है।
खेल के माध्यम से भविष्य निर्माण की दिशा-यह प्रशिक्षण शिविर न केवल खिलाडि़यों के कौशल को निखारने का मंच है, बल्कि उनके भविष्य को दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है,ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और जिले में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलती है।
आयोजन में मिल रहा स्थानीय सहयोग
इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में ग्राम लटोरी स्थित ज्ञान सागर मिशन स्कूल के संचालक चमन साय तिर्की का विशेष सहयोग मिल रहा है, शिविर को सफल बनाने में प्रशिक्षक और कोच भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
प्रशिक्षण शिविर में सह सचिव एवं कोच दिनेश कुमार साहू, कोच हेमंत राजवाड़े, कोच राजकुमार राजवाड़े,कोच प्रिंस दुबे,आशा प्रसाद रजक,सोनू सिंह,भुवन सिंह, रविंद्र सिंह और लालमनी राजवाड़े सहित अन्य प्रशिक्षक खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं,इसके अलावा संघ के पदाधिकारी संतोष सिंह,पंकज गर्ग,अनिल बाजपेयी,बुधराम राजवाड़े, विनेश्वर जायसवाल एवं अन्य सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर@आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां अटैच

Share रायपुर,18 अप्रैल २0२6। एसीबी ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित …

Leave a Reply