Breaking News

अम्बिकापुर@नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध महिला विरोधी मानसिकता : निशांत सिंह ‘सोलू’

Share

अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर खुशी जताते हुए विपक्षी दलों के विरोध की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का विरोध करना महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ सोच को दर्शाता है। निशांत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संसद में इस विधेयक के समर्थन में बड़ी संख्या में मत पड़े, जबकि विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। उनका आरोप है कि वर्षों तक इस मुद्दे को लंबित रखने वाला विपक्ष आज भी नकारात्मक राजनीति कर रहा है।
नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह अधिनियम देश की नारी शक्ति को नीति निर्धारण में सीधी भागीदारी देने वाला है और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। उनके अनुसार यह कानून महिलाओं के नेतृत्व को नई दिशा देगा।
विपक्ष पर लगाया साजिश का आरोप : निशांत सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा आरक्षण में विसंगतियां बताना और तकनीकी बहाने बनाना केवल इस बड़े बदलाव को रोकने की कोशिश है। विपक्ष कभी नहीं चाहता कि महिलाएं सशक्त होकर नेतृत्वकारी भूमिका में आगे आएं।
महिलाएं देंगी जवाब : उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों को आने वाले समय में देश की महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।


Share

Check Also

रायपुर@आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां अटैच

Share रायपुर,18 अप्रैल २0२6। एसीबी ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित …

Leave a Reply