Breaking News

अम्बिकापुर@अपराध समीक्षा बैठक में सख्ती के निर्देश…लंबित मामलों के जल्द निपटारे और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीआईजी व एसएसपी ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग और चालान की समीक्षा करते हुए उन्हें जल्द निपटाने को कहा गया। विवेचकों को प्रकरण अनावश्यक लंबित न रखने की हिदायत दी गई। ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’ अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की खोज तेज करने के निर्देश दिए गए। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने शराब पीकर वाहन चलाने और ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे थाने आने वाले फरियादियों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनें और उनका समाधान प्राथमिकता से करें। साथ ही फील्ड में सक्रिय रहकर विजिबल पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply