Breaking News

अम्बिकापुर@सेवा किटी समूह ने शुरू किया प्याऊ,राहगीरों को मिल रही राहत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा किटी समूह द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनहित में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह प्याऊ कनकरानी निर्मल दत्ता मार्ग,कलेक्टर बंगले के पीछे राहगीरों के लिए शुरू किया गया है। प्याऊ का उद्घाटन नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी और वार्ड पार्षद दीपक यादव ने किया। इस अवसर पर समूह की संस्थापिका वंदना दत्ता सहित सदस्य मधु चौदह,नीलिमा मिश्रा और स्मिता तिवारी मौजूद रहीं। प्याऊ में राहगीरों को ठंडा पानी के साथ जलजीरा,खीरा,गुड़ और चना भी वितरित किया जा रहा है, जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिल रही है। समूह द्वारा बताया गया कि यह प्याऊ अगले दो माह तक संचालित किया जाएगा,ताकि तेज गर्मी के दौरान अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस पहल के तहत दो जरूरतमंद महिलाओं—सलमिना और मनीषा—को भी रोजगार दिया गया है,जो प्याऊ के संचालन में सहयोग कर रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply