Breaking News

अम्बिकापुर@बैंक-एटीएम व ज्वेलर्स दुकानों की सघन जांच

Share


सुरक्षा बढ़ाने पुलिस ने दिए सख्त निर्देश
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। जिले में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर सरगुजा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बैंक, एटीएम और ज्वेलर्स दुकानों की औचक जांच की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना-चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने,सुरक्षा गार्ड तैनात करने और एटीएम में अलार्म सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने संस्थानों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। साथ ही कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को दी जाए।
पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर
अधिकारियों ने पेट्रोलिंग टीम को बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास नियमित गश्त करने और सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply