Breaking News

जशपुरनगर@जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय का मेगा दौरा…सियान गुड़ी, स्पेस ऑन व्हील्स समेत विकास की कई बड़ी सौगातें

Share

  • जशपुर को मिली विकास की रफ्तार : बुजुर्गों,महिलाओं,किसानों और बच्चों के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ
  • बुजुर्गों संग कैरम,बच्चों से अंतरिक्ष की बात…जशपुर में सीएम साय का अलग अंदाज
  • सियान गुड़ी से सम्मान,स्पेस ऑन व्हील्स से विज्ञान…जशपुर में विकास का नया मॉडल
  • जशपुर में योजनाओं की झड़ी : सियान गुड़ी,ड्रोन दीदी, तरिया अभियान और आवास वितरण की सौगात
  • जशपुर में सीएम साय का शक्ति प्रदर्शन : एक दिन में कई योजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ
  • जल,रोजगार और तकनीक पर जोरः जशपुर में 500 तरिया, ड्रोन दीदी और पशुपालन योजनाओं की शुरुआत
  • जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मेगा दौराः सियान गुड़ी से स्पेस ऑन व्हील्स तक, विकास, विज्ञान और जनकल्याण की कई बड़ी सौगातें

जशपुरनगर,17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा विकास,जनसंवाद और जन कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार के रूप में ऐतिहासिक साबित हुआ, एक ही दिन में शिक्षा,विज्ञान,महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था,जल संरक्षण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और विस्तार किया गया, जिला मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और आमजनों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य से अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।
‘सियान गुड़ी’ का शुभारंभः बुजुर्गों को मिला सम्मान और संबल- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण किया, यह केंद्र बुजुर्गों के सर्वांगीण विकास और सम्मानजनक जीवन के उद्देश्य से तैयार किया गया है,कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका हौसला बढ़ाया,वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शतरंज खेलकर आत्मीय संवाद स्थापित किया, मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वरिष्ठजन भावुक और प्रसन्न नजर आए,मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को फूड बास्केट,धार्मिक पुस्तकें, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया,उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में जहां एकल परिवार और व्यस्त जीवनशैली के कारण बुजुर्गों को अकेलेपन का सामना करना पड़ता है, वहां ‘सियान गुड़ी’ जैसे केंद्र उनके लिए नई ऊर्जा और सहारा प्रदान करेंगे, यह केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें योग, प्राणायाम,स्वास्थ्य परीक्षण,टेलीमेडिसिन, मनोरंजन,पुस्तकालय,फिजियोथैरेपी, डिजिटल साक्षरता और कानूनी परामर्श जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं, प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक यहां विभिन्न गतिविधियां संचालित होंगी, जिससे बुजुर्गों को सक्रिय और खुशहाल जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
पशु सखियों के लिए प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का विमोचन- मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का विमोचन किया, इस पहल का उद्देश्य पशुपालन में वैज्ञानिक तकनीकों को बढ़ावा देना और ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि करना है,पूर्व में प्रशिक्षण सामग्री के अभाव में पशुपालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जैसे पशुओं के पोषण,टीकाकरण और रोग पहचान में कठिनाई,अब इस मार्गदर्शिका के माध्यम से पशु सखियां बेहतर तरीके से ग्रामीणों का मार्गदर्शन कर सकेंगी, जिससे उत्पादन में वृद्धि और आय में सुधार होगा।
ड्रोन दीदी योजना : महिलाओं को तकनीक से सशक्त बनाने की पहल- ‘लखपति दीदी’ पहल के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने महिलाओं को ड्रोन और सॉयल टेस्टिंग मशीन प्रदान की। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, सॉयल टेस्टिंग मशीन के माध्यम से अब किसान अपनी भूमि की गुणवत्ता का सटीक विश्लेषण कर सकेंगे, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव होगा, इससे लागत में कमी, उत्पादन में वृद्धि और भूमि की उर्वरता में सुधार होगा,ड्रोन तकनीक के उपयोग से कृषि कार्यों में तेजी और दक्षता आएगी, जिससे महिलाओं के लिए आय के नए अवसर सृजित होंगे।
‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान : जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री ने जशपुर में ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान का शुभारंभ करते हुए 500 नए तरिया (तालाब) निर्माण का शिलान्यास किया,यह अभियान जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,मनरेगा के तहत 10,000 आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 13,000 से अधिक डबरी निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। यह इस अभियान की प्रभावशीलता और जनभागीदारी को दर्शाता है,मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा रहा है,इससे किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, आजीविका डबरी के माध्यम से मत्स्य पालन,सब्जी उत्पादन,वृक्षारोपण और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा,जिससे अतिरिक्त आय के अवसर उत्पन्न होंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजनाः हितग्राहियों को मिली सौगात- मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान की चाबियां सौंपीं, इनमें विभिन्न विकासखंडों के हितग्राही शामिल हैं, जिन्हें अब पक्का आवास उपलब्ध हो गया है,मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना गरीब और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
समग्र विकास की दिशा में मजबूत पहल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जशपुर जिले के समग्र विकास की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है,एक ओर जहां ‘सियान गुड़ी’ के माध्यम से बुजुर्गों को सम्मान और सुरक्षा मिली, वहीं ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास हुआ, महिलाओं को ड्रोन तकनीक और पशुपालन प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया गया,तो जल संरक्षण अभियान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली।
जनभागीदारी और विकास का संदेश- इस पूरे दौरे के दौरान एक बात स्पष्ट रूप से सामने आई कि राज्य सरकार विकास को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखकर उसे जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जनभागीदारी, तकनीक और पारदर्शिता के माध्यम से योजनाओं को प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जशपुर में आयोजित यह दौरा न केवल विकास कार्यों की समीक्षा और शुभारंभ का अवसर बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है।
स्पेस ऑन व्हील्स’ः जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान
मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम में इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ मोबाइल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी ने जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा और उत्साह उत्पन्न किया है,प्रदर्शनी में रॉकेट,उपग्रह और अंतरिक्ष मिशनों से जुड़े मॉडलों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री को सरल भाषा में समझाया,शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं—अंशु पासवान, भूमिका डाहरे और सारिका साहनी—ने चंद्रयान, मंगलयान, पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे मिशनों की कार्यप्रणाली को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, मुख्यमंत्री ने बच्चों के आत्मविश्वास और वैज्ञानिक समझ की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ‘अन्वेषण’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पहल से जिले के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे, यह मोबाइल प्रदर्शनी बस 14 दिनों तक विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दे रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान,कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई,संगठन विस्तार और जनसंपर्क …

Leave a Reply