Breaking News

अम्बिकापुर@प्रदीप सोनी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,कई पदों पर नई नियुक्तियां

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने नई टीम में सरगुजा संभाग को विशेष महत्व दिया है। पूर्व कर्मचारी नेता प्रदीप सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल कुमार मिश्रा को प्रदेश मंत्री और अनिल कुमार तिवारी को पशुपालन विभाग प्रकोष्ठ का प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया गया है। सीएम सिन्हा को भी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। जशपुर से द्रौपदी यादव को प्रांतीय उपाध्यक्ष और टीपी सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया है। कोरिया जिले से डॉ. अरविंद नारायण सिंह को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply