Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट में चला प्रशासन का बुलडोजर,3 अवैध निर्माण ध्वस्त

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोलर चला। राजस्व भूमि पर लंबे समय से काबिज लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने दो अवैध मकान व एक गुमटी पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को दो से तीन मकानों को जेसीबी से तोड़वा दिया गया। इसके अलावा एक व्यक्ति अहाता देकर राजस्व भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। जिसे हटाया गया। वहीं एक गुमटी पर भी कार्रवाई की गई है। ये सभी 10 से 15 वर्ष से राजस्व भूमि पर काबिज थे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कार्रवाई के दौरान हल्का विवाद की स्थिति बनी जिसे पुलिस बल ने नियंत्रण किया। 40 को नोटिस,3 पर कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा 40 घरों को नोटिस दिया गया था।


Share

Check Also

बलरामपुर@ नागरिकों से कलेक्टर ने किया सहयोग की अपील

Share ..स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तकबलरामपुर,17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य में …

Leave a Reply