Breaking News

बलरामपुर/राजपुर@बलरामपुर पुलिस की जनहित अपील साइबर ठगों से रहें सावधान, ‘लोन ही लोन’ पम्पलेट हो सकता है भ्रामक

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर/राजपुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।बलरामपुर पुलिस के निर्देशानुसार राजपुर पुलिस ने आम जनता के लिए जनहित में अपील जारी करते हुए साइबर ठगी से सतर्क रहने को कहा है। राजपुर क्षेत्र में बस स्टैंड के समीप सार्वजनिक स्थान पर एक भ्रामक पम्पलेट चस्पा किया गया पाया गया है, जिसमें अत्यंत कम ब्याज दर 2 प्रतिशत वार्षिक पर 1 लाख से 5 लाख तक का लोन बिना फाइल चार्ज और बिना गारंटी देने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त पम्पलेट में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद क्यूआर कोड के माध्यम से राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे प्रस्ताव आमतौर पर साइबर ठगी का माध्यम हो सकते हैं। ठग पहले आकर्षक ऑफर देकर लोगों का विश्वास जीतते हैं, फिर प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन, बीमा या अन्य शुल्क के नाम पर ऑनलाइन भुगतान कराकर धोखाधड़ी करते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था द्वारा दिए गए लोन ऑफर पर तुरंत विश्वास न करें। क्यूआर कोड स्कैन कर या किसी लिंक के माध्यम से अग्रिम राशि जमा करने से बचें। केवल मान्यता प्राप्त बैंक या वित्तीय संस्थानों से ही ऋण लें। पुलिस ने विशेष चेतावनी देते हुए कहा है कि अत्यधिक कम ब्याज दर, बिना गारंटी और बिना दस्तावेज के लोन देने के दावे प्रायः फर्जी होते हैं। किसी भी प्रकार की शंका होने पर निकटतम थाना या साइबर सेल से तुरंत संपर्क करें। राजपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की आर्थिक ठगी से बचा जा सके।



Share

Check Also

अंबिकापुर@ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान: 15 दिनों में 60 गुमशुदा बरामद

Share अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान …

Leave a Reply