Breaking News

खड़गवां@ मनेंद्रगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती पर उठे बड़े सवाल

Share


कार्यकर्ता-सहायिका नियुक्ति में अनियमितता के आरोप,दलालों के संरक्षण की चर्चा
महिला एवं बाल विकास विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर शिकायतों की बौछार,
योग्य अभ्यर्थियों को बाहर कर नियम विरुद्ध चयन का आरोप
मनेंद्रगढ़ परियोजना में भर्ती प्रक्रिया पर घिरा विभाग
-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
महिला एवं बाल विकास विभाग मनेंद्रगढ़ परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर कई अभ्यर्थियों और परिजनों ने आरोप लगाया है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया तथा नियमों को दरकिनार कर चयन सूची तैयार की गई। मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना लिया है।
योग्य अभ्यर्थियों को बाहर करने का आरोप
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई ऐसे अभ्यर्थी, जो निर्धारित योग्यता और मेरिट में आगे थे,उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया,आरोप है कि उनकी जगह आयोग्य या कम पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति कर दी गई, इससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से दलालों के संरक्षण की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, परियोजना कार्यालय मनेंद्रगढ़ में कथित रूप से कुछ बिचौलियों और दलालों के संरक्षण में पूरी भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किए जाने की चर्चा है, हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।
सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर- अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर जांच बैठाएगा, या फिर मामला कागजों तक सीमित रह जाएगा, यदि आरोप सही पाए जाते हैं,तो यह भर्ती प्रक्रिया पर बड़ा दाग साबित हो सकता है।
हमने जब महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मनेंद्रगढ़ से मोबाइल के माध्यम से नियुक्ति के संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने ने साफ तौर पर कहा कि आप कार्यालय आइए मिल बैठकर बात करते हैं, इस तरह का जवाब देते हुए जब हमने ये कहा की मैडम हमें नियुक्ति के संबंध में आपका पक्ष चाहिए हमें बैठकर बात नहीं करनी है हमें आपका पक्ष चाहिए तब उन्होंने ने कहा कि नियुक्ति सही हुई है।
शशि जयसवाल परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास मनेंद्रगढ़ नियम विरुद्ध नियुक्ति के आरोप से बढ़ा विवाद
भर्ती में नियमों के विपरीत नियुक्ति किए जाने के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि चयन प्रक्रिया के दस्तावेजों और मेरिट सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं, इससे विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।
अभ्यर्थियों में आक्रोश,जांच की मांग तेज
भर्ती से वंचित अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है, कई लोगों ने उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से शिकायत को बड़े स्तर तक ले जाएंगे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान: 15 दिनों में 60 गुमशुदा बरामद

Share अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान …

Leave a Reply