Breaking News

लखनऊ@लखनऊ में झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग,100 से अधिक सिलेंडर फटे,मवेशी जले और कई बच्चे गायब

Share

लखनऊ,16 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई, जिसमें 1,200 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी जलकर खाक हो गईं। झोपडिय़ां को बगल में आवासीय सोसाइटी, होटल और कई शोरूम हैं। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। आग के कारण झोपडिय़ों में रखें 100 से अधिक सिलेंडरों में धमाके हुए हैं। यहां रहने वाले लोग रोते-बिलखते देखे गए। विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूर 3 बीघा खाली जमीन है। यह आवासीय सोसाइटी के बगल में है, जहां काफी सालों से लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बुधवार शाम को अचानक एक झोपड़ी में आग लगी, जिसके बाद 1,200 झोपडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर हाहाकार मच गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की 22 गाडिय़ों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक व्यक्ति ने अपने 4 बच्चों के जिंदा जलने का दावा किया है और 50 मवेशी भी आग में जल गए। कुछ लोगों ने बच्चों के गायब होने का भी दावा किया है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। सभी बेघर लोगों को नगर निगम के शिविर में जगह दी गई है। पड़ताल जारी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply