Breaking News

अम्बिकापुर@महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझकर गुणवत्तापूर्ण त्रुटिरहित जनगणना सम्पन्न कराने किया प्रेरित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को जनगणना 2027 हेतु अम्बिकापुर में जारी जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में विषय-वस्तु को गम्भीरता के साथ अच्छे से समझने प्रेरित किया। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को कहा कि कर्मियों को जनगणना कार्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी दी जाए। उन्होंने प्रशिक्षण कर्मियों के उपस्थिति की जानकारी ली तथा कहा कि अनुपस्थित रहने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। गणना कार्य हेतु जल्द से जल्द जानकारी एकत्र कर पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करें तथा त्रुटिरहित जनगणना कार्य संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेश बाज उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply