Breaking News

कोरिया@ जनगणना 2027 की तैयारी पूरी जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

Share


मोबाइल ऐप से होगी जनगणना
कोरिया,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
भारत की जनगणना 2027 को लेकर कोरिया जिला में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला कलेक्टर एवं प्रधान जनगणना अधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए व्यापक तैयारी की है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। जनगणना का प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण’ 1 मई से 30 मई 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा। इसके अलावा, नागरिकों को स्वगणना की सुविधा भी दी गई है। कोई भी परिवार का मुखिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच जनगणना पोर्टल/वेबसाइट के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। स्वगणना के बाद प्राप्त कोड को प्रगणक को विजिट के दौरान बताना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस डेटा का उपयोग केवल जनहित में नीतियों के निर्माण के लिए किया जाएगा, इसलिए नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी देने की अपील की गई है। जिले में सभी चार्ज अधिकारियों द्वारा हाउस लिस्टिंग ब्लॉक तैयार कर लिया गया है और प्रत्येक भवन की नंबरिंग भी पूरी कर ली गई है। फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण मार्च महीने में ही पूरा कर लिया गया है। अब 15 अप्रैल से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन-तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जनगणना का दूसरा चरण ‘जनसंख्या गणना’ फरवरी-मार्च 2027 में किया जाएगा।
जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।


Share

Check Also

एमसीबी@ एमसीबीनारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पदयात्रा

Share महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारीएमसीबी,15 अप्रैल 2026(घटती-घटना)। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में आज 15 …

Leave a Reply