Breaking News

सूरजपुर/कोरिया@ अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के युवाओं का परचम, अवनीश पाण्डेय और अंकित त्रिपाठी सम्मानित…शोध और नवाचार से बढ़ा प्रदेश का मान

Share

सूरजपुर/कोरिया,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और कोरिया जिले के दो युवा शोधकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है,प्रयागराज के नैनी स्थित सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सूरजपुर के अवनीश पाण्डेय और कोरिया के अंकित कुमार त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए ‘इनोवेटिव/नवोन्मेषी यंग रिसर्चर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, दोनों को सम्मेलन के सफल आयोजन में योगदान के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ आयोजन सदस्य’ के रूप में भी सम्मान मिला।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
10 एवं 11 अप्रैल 2026 को प्रयागराज के नैनी स्थित शुआट्स विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत 2047ः नवाचार, डिजिटलीकरण एवं उद्यमिता’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं किसान मेला-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों और प्रतिष्ठित संस्थानों से आए वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया और अपने शोध कार्य एवं नवाचार प्रस्तुत किए।
प्रदेश के लिए गौरव का विषय
अवनीश पाण्डेय और अंकित कुमार त्रिपाठी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, यह उपलब्धि दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। नवाचार और शोध के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अवनीश पाण्डेय को मिला सम्मान
सूरजपुर जिले के पर्री निवासी अवनीश पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य और अकादमिक योगदान के लिए ‘इनोवेटिव यंग रिसर्च अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, इसके साथ ही उन्हें सम्मेलन और किसान मेला-प्रदर्शनी के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ आयोजन सदस्य’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सूरजपुर जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
अंकित कुमार त्रिपाठी को दोहरा सम्मान
कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र के युवा शोधकर्ता अंकित कुमार त्रिपाठी को भी उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए ‘नवोन्मेषी युवा शोधकर्ता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, इसके अलावा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ आयोजन सदस्य’ के रूप में भी सम्मान मिला, उनकी इस उपलब्धि ने उनके क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाया है।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति- कार्यक्रम में कोरांव विधायक राजमणि कोल और यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख के कुलपति डॉ. साकेत कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों युवा शोधकर्ताओं को इन्हीं अतिथियों की उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया।
युवा शोधकर्ताओं की भूमिका पर जोर- कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नवाचार, डिजिटलीकरण और उद्यमिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, युवा शोधकर्ताओं के प्रयास ही भविष्य में देश को नई दिशा देंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply