Breaking News

अम्बिकापुर@शिक्षक के सूने मकान से रुपए व जेवरात चोरी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक शाला केवरी में पदस्थ शिक्षक के सूने मकान का ताला तोडकर नकद रकम सहित एक लाख 20 हजार का जेवरात अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। शिक्षक रामप्रवेश सिंह ने पुलिस को बताया है कि 11 अप्रैल, रविवार को बच्चों का स्कूल में अवकाश रहने के कारण वे अपने परिवार के साथ रात लगभग 9.30 बजे केवरा से अंबिकापुर आ गए थे। 12 अप्रैल को सुबह लगभग 11 बजे पत्नी, बच्चे एवं परिवार के अन्य सदस्य वापस ग्राम केवरा स्थित घर के बाहर का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो कमरे का ताला टूटा था, और पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का दरवाजा खुला था और पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखा सोने का रानी हार, वजन करीब तीन तोला एवं नगद 15000 रुपये नहीं था। चोरी गए हार की कीमत एक लाख 5 हजार रुपये है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply