Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी गए मोबाइल से 1 लाख 6 हजार रुपए की निकासी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा थाना अंतर्गत बाजार गए एक व्यक्ति के जेब से मोबाइल चोरी करके अज्ञात ने 1 लाख 6 हजार 299 रुपये आहरण किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार ग्राम खाराकोना निवासी प्रेमशंकर गुप्ता के जेब से 6 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे लुण्ड्रा बाजार से अज्ञात व्यक्ति मोबाइल पार कर दिया था। मोबाइल चोरी होने का पता चलने पर उन्होंने अन्य मोबाइल फोन से अपने नम्बर पर कॉल किया तो मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था। एक घंटे उसने अपना नया सिम चालू करवा लिया,क्योंकि उसके मोबाइल नंबर से बैंक एकाउण्ट लिंक था। बैंक स्टेटमेंट को खंगालने पर पता चला कि उसके बैंक खाता से 6 अप्रैल को 4500 सौ रुपए यूपीआई के माध्यम से और अलग-अलग तिथि में 49,999 रुपये, 50 हजार रुपये,1800 रुपये कुल 1 लाख 6 हजार 299 रुपए निकाला गया है। ट्रांजेक्शन डिटेल को देखने पर रेबिन बसाक नाम के व्यक्ति के खाता में राशि जाना पाया और वापस खाते में 2 रुपये डालना सामने आया है। मामले में पुलिस अपराध दर्ज करके अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply