Breaking News

बलरामपुर@फरार मवेशी तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे,मामले में वाहन मालिक एवं चालक भेजे जा चुके हैं सलाखों के पीछे

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बलिया चौकी क्षेत्र के ग्राम आरा सारना पारा के पास पूर्व में पिकअप वाहन में पशु तस्करी करने की पुलिस को सूचना मिली थी,जिस पर बारियों चौकी पुलिस ने मवेशी से भरे पिकअप वाहन को जप्त कर वाहन चालक एवं वाहन स्वामी को कार्यवाही कर कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। उक्त मवेशी तस्करी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करअपराध क्रमांक 111/ 2026 धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ के तहत कार्यवाही कर आरोपी आबिद अंसारी पिता सहमीर अंसारी उम्र 32 वर्ष पता सोनपूर्वा थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड को भेजा सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार मवेशी तस्करी मामले में पूर्व में घटना दिनांक को बारियों चौकी पुलिस को ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना मिली थी,बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है।
अंबिकापुर से गिरफ्तार हुआ फरारा आरोपी : पुलिस ने मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार पर पुलिस ने आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ एमसीबीनारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पदयात्रा

Share महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारीएमसीबी,15 अप्रैल 2026(घटती-घटना)। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में आज 15 …

Leave a Reply