Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में समरसता भोज व कार्यशाला का आयोजन…..

Share


अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा मंडल समलाया की पहल,सामाजिक एकता पर जोर


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा मंडल समलाया द्वारा समरसता भोज और कार्यशाला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद अतिथियों ने सभी समाजजनों के साथ बैठकर समरसता भोज ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं। भाजपा समरसता के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है। एससी समाज प्रमुख अजय इंगोले ने कहा कि यह अभियान डॉ. अंबेडकर के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। हमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर अम्बिकेश केशरी ने कहा कि समरसता भोज से समाज में भाईचारा और एकता का संदेश जा रहा है।
युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर समाजहित में आगे आना चाहिए। नगर निगम अध्यक्ष हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर, डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों के अनुरूप विकास कार्य कर रहा है। भाजपा का यह अभियान सामाजिक समरसता को और मजबूत करेगा। भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंबेडकर जी के समानता के विचार समाज को नई दिशा देंगे। हमें सभी भेदभाव छोडकर एकजुट होकर आगे बढऩा होगा। कार्यक्रम में एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सोनकर और नकुल सोनकर ने भी अपने विचार रखे। अंत में अतिथियों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय सोनी ने किया, जबकि पार्षद किरण सिंह तोमर ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply